फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते रावलधी के युवकों में हुई थी फायरिंग

Wed, 21 Sep 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गाोली मारी
विज्ञापन
चरखी दादरी में तीन दिन पूर्व कमोद व रावलधी के बीच हुए फायरिंग मामले में दोनों आरोपियों से पुलिस ने रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ की। आरोपियों ने इस कांड की वजह पुरानी रंजिश बताया। वहीं, पुलिस फिलहाल अवैध हथियार का पता लगाने के लिए भी मामले की जांच कर रही है। बुधवार सुबह पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। गौरतलब है कि शनिवार रात रावलधी के ही दो गुटों में हुई फायरिंग में तीन को गोली लगी थी। एक पक्ष से अनिल व जैकी तो दूसरे पक्ष से युवक कुलदीप घायल हो गया था। तीनों को पीजीआई रेफर किया गया था। कुलदीप के बयान पर पुलिस ने अन्य दोनों घायलों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। दोनों को कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर पुलिस ने ले रखा है। वहीं, मौके-ए-वारदात से मिली बाइक कुलदीप की थी जबकि रिवाल्वर का अभी तक पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें