फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित के पेट में सूआ घोंप नगदी व मोबाइल लूटे

Fri, 29 Apr 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
विज्ञापन
इंडस्ट्रीज एरिया में एक पंड़ित के पेट में सूआ घोंट चार युवक नगदी व मोबाइल छीन ले गए। गंभीर चोट के कारण सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मामला 25 अप्रैल की रात करीब 10 बजे का है। एमसी कॉलोनी वासी पंड़ित फूल कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। अब पुलिस ने पीजीआई जाकर उसके बयान दर्ज किए। फूल कुमार ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह पालुवास जा रहा था। रोहतक रोड से हालुवास माइनर के साथ वाले मार्ग से इंडस्ट्रीज एरिया के पास शौच के लिए बाइक रोकी। इसी दौरान चार युवक आए और बर्फ तोड़ने वाला सूआ उसके पेट में घूसा दिया। वे उसके साथ मारपीट कर उसका पर्स व मोबाइल छीन ले गए। पर्स में तीन हजार की नगदी, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड व अन्य जरूरी कागजात थे। मामले में सब्जीमंडी चौकी इंचार्ज एएसआई विद्याधर ने बताया कि पंडित फूल कुमार के बयान पर अज्ञात चार युवकों क खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें