बवानीखेड़ा के वार्ड एक में रविवार की रात चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाते हुए नगदी और गहने चुरा लिए।
पुलिस में दी शिकायत में वार्ड एक निवासी ईश्वर ने बताया कि वो रविवार को खेत में चले गए थे। उनकी दो बेटियां जो ससुराल में हैं उनके गहने भी घर में ही थे। रविवार रात को चोरों ने ताले तोड़कर घर में रखी सात हजार की नगदी, दो जोड़ी कानों के झुमके, दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी पाजेब, दो अंगुठी, एक दूध मथने की मशीन और एक रंगीन टीवी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। सोमवार सांय को वह घर आया तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। इसकी सूचना उन्होंने मंगलवार सुबह पुलिस को दी।