फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले तोड़कर नगदी, जेवरात चोरी

Wed, 04 Jan 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
theft
विज्ञापन
बवानीखेड़ा के  वार्ड एक में रविवार की रात चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाते हुए नगदी और गहने चुरा लिए।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में वार्ड एक निवासी ईश्वर ने बताया कि वो रविवार को खेत में चले गए थे। उनकी दो बेटियां जो ससुराल में हैं उनके गहने भी घर में ही थे। रविवार रात को चोरों ने ताले तोड़कर घर में रखी सात हजार की नगदी, दो जोड़ी कानों के झुमके, दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी पाजेब, दो अंगुठी, एक दूध मथने की मशीन और एक रंगीन टीवी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। सोमवार सांय को वह घर आया तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। इसकी सूचना उन्होंने मंगलवार सुबह पुलिस को दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें