फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीओ ने शराब के नशे में किया हंगामा

Sun, 23 Oct 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शराब
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के जूई चौकी क्षेत्र में एक एसपीओ ने शराब के नशे में खूब हंगामा किया। उसकी एक ग्रामीण से कहासुनी हुई जिसके बाद हंगामा हुआ। बाद में जूई चौकी पुलिस एसपीओ को लेकर चौकी पहुंची। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में आपसी बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन


मामला देर सायं का है। जूई गांव में एक एसपीओ ने पहले गांव के कुछ ग्रामीणों के साथ बैठकर शराब पी। फिर उसका कुछ ग्रामीणों के साथ झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद एसपीओ शर्ट के बटन खोल बीच सड़क हंगामा करने लगा। कुछ ग्रामीणों के साथ खासी कहासुनी हुई। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर जूई चौकी पुलिस इंचार्ज सतपाल सिंह मौके पर पहुंचे और एसपीओ को चौकी लेकर पहुंचे। बताया जाता है कि बाद में एसपीओ ने जिन ग्रामीणों से झगड़ा किया, वे भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं करवाना चाहतेथे। मामले में दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी और किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। मामले में चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह ने बताया कि मामले में अभी कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें