फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व मारपीट

विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
भिवानी के राजीव कॉलोनी के एक घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला ने आरोप लगाया कि बाइक पर आए दोनों युवक अपने आपको पुलिस कर्मचारी बता रहे थे। फिलहाल महिला अस्पताल में उपचाराधीन है और पुलिस ने किसी तरह की सूचना होने से इंकार किया है।
विज्ञापन


शहर की राजीव कॉलोनी निवासी महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे दो लोगों ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही जबरन घर में घुस गए और पति व बेटे के बारे में पूछने लगे। जब उन्हें बताया किकिसी बेटा शादी में गया है तो दोनों युवक गाली-गलौच करने लगे। कहने लगे कि तूने अपने बेटे को भगाया है। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की। लात-घूंसे मारे गए। हमलावरों के डर के कारण उसने पुलिस चौकी में भी शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें