फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाने वाले पूर्व सरपंच पति की मौत

Wed, 05 Oct 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फांसी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के तोशाम में बैंक अधिकारियों से परेशान होकर फंदा लगाने वाले पूर्व सरपंच पति ने चार दिन तक अस्पताल में उपचाराधीन रहने के बाद दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे ने बैंक अधिकारियों पर उनके खतों से छेड़छाड़ करने, उसके पिता को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने तीन बैंक अधिकारियों और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव धारण के पूर्व सरपंच पति बलवान सिंह ने बैंक अधिकारियों से तंग आकर 29 सितंबर को फंदा लगा लिया था। परिजनों ने समय रहते देख लिया। उन्हें गंभीर हालत में हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार को बलवान की मौत हो गई। मृतक बलवान सिंह के पुत्र जयभगवान ने आरोप लगाया कि ढ़ाणी माहू में स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में उनका केसीसी खाता है। बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके खाते से बार-बार राशि निकाली व जमा की गई। जबकि ब्याज हमें भरना पड़ता। यही नहीं इसी बैंक में उनके सेविंग अकाउंट से भी छेड़छाड़ की गई। इस खाते से भी राशि निकालकर बैंक कर्मियों ने इस्तेमाल किया। जयभगवान ने आरोप लगाया कि इस बाबत जब शिकायत की तो बैंक कर्मियों ने एक नहीं सुनी। रोहतक जीएम वर्मा से मिले तो उन्होंने उल्टा हमारे ऊपर ही 420 का मामला दर्ज कराने की धमकी दी। मामले में एसएचओ तोशाम कुलदीप सिंह ने बताया कि सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक रोहतक के महाप्रबंधक वर्मा, ढाणीमाहू स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के तत्कालीन मैनेजर दिनेश काठपालिया, सहायक मेनैजर पंकज, कैशियर सोमवीर और पीएन सतपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें