फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर की कनपटी पर पिस्तौल रख गाड़ी लूटी

Fri, 22 Apr 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन
दिल्ली के एक व्यक्ति के ड्राइवर का अपहरण कर उससे पिस्तौल के बल पर गाड़ी छिन ली गई। चालक से मारपीट की गई। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर चालक ने चलती गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। वाक्या अल सुबह रोहतक रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल का है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार की सुबल करीब पांच बजे का है। रोहतक रोड पर निनान गांव के पास बने एक बैंक्वेट हाल में शादी समारोह था। समारोह में गुरु हरिनगर पश्चिमी बिहार से भी कुछ परिवार आए हुए थे। सुबह रिसोर्ट के बाहर खड़ी गाड़ी में सो रहे चालक का अपहरण किया और गाड़ी छीन ली गई। चालक सुल्तानपुरी दिल्ली वासी अजय सिंह ने बताया कि वह पश्चिमी बिहार वासी अजय गुप्ता की गाड़ी पर ड्राइवर है और उनके परिवार के ही सदस्य आनंद सिंह के परिवार के साथ भिवानी में शादी समारोह में आया था। सुबह तीन बजे के आसपास वह वह गाड़ी बाहर खड़ी कर उसमें ही सोया हुआ था। खिड़कियां खुली थी। सुबह करीब पांच बजे दो व्यक्ति आए। उन्होंने उसकी कनपटी पर पिस्तौल रखकर गाड़ी दिल्ली की ओर ले जाने लगे। गाड़ी में उसके साथ मारपीट की गई। दिल्ली रोड पर करीब एक-डेढ़ किलोमीटर चलने के बाद वह मौका पाकर चलती गाड़ी से कूद गया। कूदने के कारण उसके घुटनों पर चोट लगी। कूदने के बाद मालिक को फोन किया और पुलिस को सूचना दी। अजय सिंह ने बताया कि दो व्यक्ति थे, जिनकी उम्र करीब 35 वर्ष थी। हाथ में पिस्तौल लिए हुए थे। उसके साथ काफी मारपीट की। मामले में एसएचओ उदमीराम ने बताया कि पिस्तौल दिखाकर गाड़ी लूटने की शिकायत आई है। शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें