फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी और प्राइवेट एंबुलेंस चालकों में घमासान

Fri, 11 Nov 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के सामान्य अस्पताल के एंबुलेंस कंट्रोल रूम में रात को सरकारी और प्राइवेट एंबुलेंस चालकों में घमासान हुआ। जमकर लाठी-डंडे और रॉड चली। झगड़े में छह लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर दोनों ओर के करीब आठ नामजद व सात-आठ अन्य केखिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


झगड़ा बुधवार देर रात हुआ। सामान्य अस्पताल के कंट्रोल रूम में कुछ प्राइवेट एंबुलेंस चालक पहुंचे। यहां पहले सरकारी एंबुलेंस केचालकों के साथ गाली-गलौच हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे व रॉड चली। जमकर हंगामा हुआ। रात को ही पुलिस बुलानी पड़ी। झगड़े में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए। जिनमें दो को गंभी चोट आई। झगड़े में सरकारी एंबुलेंस चालकों में चालक सुरेंद्र, सरवन, सुनील, बलविंद्र को चोट आई। सुरेंद्र के पांव में फ्रेक्चर हुआ तो बलविंद्र के चेहरे पर गंभीर चोट आई। दूसरे पक्ष के सुरेश व नीरज को चोट आई। सूचना पर दिनोद गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। मामले में दिनोद गेट चौकी से इंचार्ज एएसआई आनंद कुमार, जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि मामले में घायल सरकारी एंबुलेंस चालक सुरेंद्र के बयान पर तीन नामजद व सात-आठ अन्य के खिलाफ के मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष के घायल सुरेश के बयान पर पांच सरकारी एंबुलेंस चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मरीज को ले जाने व किराये को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें