फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में एक महिला सहित चार घायल

Wed, 07 Sep 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मार पिटाई
विज्ञापन
भिवानी के चरखी दादरी में खेत के रास्ते को लेकर गांव भागेश्वरी में सोमवार शाम एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। घटना में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचाराधीन एक पक्ष से घायल महिला फूल कौर ने बताया कि उनके खेत का रास्ता परिवार के ही एक व्यक्ति के खेत से होकर जाता है। उक्त व्यक्ति उनके वहां से गुजरने पर ऐतराज जताता है। इसी मसले पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उक्त व्यक्ति शराब के नशे में  परिवार के दो अन्य लोगों के साथ घर के सामने आकर गाली गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने तैश में आकर डंडो व सरियों से हमला बोल दिया। जिसमें वह व उसका बेटा वीरेंद्र घायल हो गये। वहीं दूसरे पक्ष से उपचाराधीन अशोक ने बताया कि उसी के परिवार के कुछ लोग उसकी फसलों में से ट्रैक्टर ले कर जा रहे थे जिसका उसने विरोध किया। उस समय तो उक्त व्यक्ति शांत रहे लेकिन शाम को जब वह ट्रैक्टर लेकर जा रहा था तो उस पर हमला कर दिया। हमले में अशोक व उसका भाई संदीप घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें