फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के दौरान गुजरानी के पूर्व सरपंच को जिंदा जलाया

Tue, 17 May 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
पार्टी के दौरान झोपड़ी में आग लगाकर गुजरानी गांव के पूर्व सरपंच को जिंदा जलाकर मार डाला। परिजनों का आरोप है कि दो साथियों ने बांधकर पूर्व सरपंच को जलाया है। पुलिस ने जले शव को कब्जे में लेकर पूर्व सरपंच के साथ पार्टी मना रहे दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल हत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस दोनों आरोपियों तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


घटना सोमवार शाम चार बजे की है। जानकारी के अनुसार मिताथल नहर के पास खेत में बनी झोपड़ी को लोगों को धू धू कर जलते देखा। आसपास काम करने वाले किसानों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की। करीब खाक हो चुकी झोपड़ी के मलबे से एक लाश जलती दिखाई दी तो किसान भौचक्के रहे गए। किसानों ने पुलिस को बुलाया। शव की पहचान पूर्व सरपंच जयभगवान (40) के रूप में हुई। पुलिस ने शव जिला अस्पताल के डेड हाउस में रखवा कर छानबीन आरंभ कर दी है। घटना की गंभीरता को देखकर डीएसपी विजय देशवाल और सदर थाना प्रभारी उदमी राम ने घटनास्थल का का मुआयना किया। पुलिस को प्राथमिक छानबीन में पता लगा कि जयभगवान और उसके दो साथी झोपड़ी में शराब और नॉन-वेज पार्टी कर रहे थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जयभगवान को बांधकर जलाया गया है। सदर थाना प्रभारी उदमी राम ने बताया कि गुजरानी निवासी नरेंद्र और तिगड़ाना वासी पप्पू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी इतना पता चला है कि तीनों लोग झोपड़ी में पार्टी कर रहे थे। हत्या के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ और जानकारी मिलेगी, तभी जांच को कोई दिशा मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें