फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रोनिक संचालक से मांगी 15 लाख की रंगदारी

Wed, 05 Oct 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन

विज्ञापन
मैं बामला गांव से बोल रहा हूं। दीवाली मनानी है तो 15 लाख रुपये तैयार कर लो, नहीं तो दीवाली नहीं मना पाओगे। यह धमकी कुछ युवकों ने पुराना बस स्टैंड स्थित एक इलेक्ट्रोनिक शोरूम संचालक को दी। दो बार फोन किया गया। शोरूम संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शोरूम संचालक ने मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक ने केस सीआईए को सौंप जांच करवाने का आश्वासन दिया।

सिविल लाइन थाना के सामने स्थित इलेक्ट्रोनिक एलजी के संचालक हरिचंद को धमकी देकर रंगदारी मांगी गई है। हरीचंद ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। हरिचंद ने बताया कि बामला का बताने वाले युवक ने उससे 15 लाख रुपये की मांग की है। सिविल लाइन थाना में शिकायत दी गई है। फोन के बाद शोरूम संचालक व उसके परिवार के सदस्यों में डर का माहौल है। मामले में सिविल लाइन थाना से एसएचओ संजय बिश्रोई व जांच अधिकारी एएसआई लाल सिंह ने बताया कि शोरूम संचालक हरिचंद को धमकी देकर 15 लाख की मांग करने की सूचना के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दो दफा फोन किया, आज अंजाम भुगतने की धमकी
हरिचंद ने बताया कि दोपहर 01:42 पर उसके पास फोन आया कि मैं बामला से बोल रहा हूं। दीवाली मनानी है तो 15 लाख रुपये तैयार कर ले, नहीं तो दीवाली नहीं मना पाएगा। हरिचंद ने बताया कि उसे लगा ऐसे ही कोई बकवास कर रहा होगा और उसने फोन कट कर दिया। इसके बाद वह किसी कार्य से लोहारू की ओर चला गया। करीब तीन घंटे बाद शाम करीब 05:10 पर दोबारा फोन आया। फोन करने वाले ने पूछा कि पैसे तैयार हो गए। जवाब दिया कि मैं तो बाहर हूं। ऐसे इंतजाम कैसे करूं, भिवानी लौटकर देखता हूं। जो फोन करने वाले ने कहा कि कल देख लेना। दोनों फोन अलग-अलग फोन नंबर से किए गए।

फोन की लोकेशन की बहादुरगढ़ मिली
शोरूम संचालक को धमकी भरा फोन मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सबसे पहले फोन करने वाले की लोकेशन तलाशनी चाही। ताकि यदि फोन करने वाला शोरूम के आसपास या बामला गांव में है तो तुरंत छापेमारी कर पकड़ा जा सके। मगर फोन की लोकेशन बहादुरगढ़ की आई। अब पुलिस इस नंबर की पिछले कुछ दिनों की फोन कॉल, आईडी पता करने के प्रयास में जुटी है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन


एसपी से मिले व्यापारी
मंगलवार सुबह शोरूम संचालक मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों, कुछ अधिवक्ताओं के साथ एसपी प्रतीक्षा गोदारा से मिलने पहुंचा और सारी बात बताई। शोरूम संचालक ने बताया कि एसपी ने उनकी बात सुनने के बाद आश्वासन दिया है कि यह केस सीआईए को सौंपा जाएगा और फोन करने वाले आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें