फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से मारपीट कर बाइक, रुपये छीने, दो काबू

Thu, 05 Jan 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file image
विज्ञापन
भिवानी। सोमवार दो जनवरी की रात मारपीट कर डॉक्टर से बाइक, नगदी व मोबाइल छीना और बुधवार की सांय पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। बाइक बरामद की और अब बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सोमवार की रात को गोशाला मार्केट वासी डॉक्टर सन्नी सिंगला के साथ मारपीट कर छीनाझपटी की गई थी। पुलिस को दी शिकायत में सन्नी ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे घोषियान चौक से गुजर रहा था तो तीन युवकों ने उसे रुकवाया। उसके साथ मारपीट की और उसकी बाइक छीन ली। उसका फोन व पर्स भी छीन लिया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। बुधवार दोपहर जैन चौक चौकी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। उनके कब्जे से बाइक भी बरामद की गई। मामले में एसएचओ सिटी विक्रम सिंह ने बताया कि बाइक, मोबाइल व नगदी छिनने के दो आरोपियों शौरेवाली गली वासी हर्ष किन्नू, नाई भाटान गली वासी भोला को काबू किया गया है। उनका तीसरा साथी अभी फरार है। पकड़े गए आरोपियों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें