फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए पुलिस ने लूटपाट का आरोपी दबोचा

Thu, 26 May 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
सीआईए पुलिस ने लूटपाट की घटनाओं में शामिल आरोपी  को गिरफ्तार किया है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


सीआईए पुलिस  इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 में आरोपी एवं करौथा निवासी जितेंद्र गांव मोरवाला के समीप एक कार छीनी थी। राजस्थान निवासी प्रदीप कार में सवार होकर जा रहा था। गांव मोरवाला के समीप पिस्तौल के बल पर आरोपी ने कार छीन ली थी। तब से लेकर आरोपी फरार चला आ रहा था। सीआईए पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ करीब आधा दर्जन लूटपाट के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी ने जितेंद्र ने पिछले दिनों गांव लोहरवाड़ा के समीप शराब के ठेेके पर भी लूटपाट की थी। इसी प्रकार अचीना के समीप होटल की भी लूटपाट कर रखी है। आरोपी पुलिस को लगातार चकमा देता आ रहा था। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को क्षेत्र से दबोच लिया। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर अन्य घटनाओं का खुलासा किए जाने  के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें