फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने व्यक्ति को मारी गोली

Fri, 10 Jun 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
9 एमएम पिस्टल
विज्ञापन
गांव रानीला में बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार युवकों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल को पीजीआई रोहतक ले जाया गया है। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर, हमलावरों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है। खबर लिखे जाने तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे काले रंग की बाइक पर सवार होकर तीन युवक गांव रानीला पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इनमें से दो युवक बाइक से उतरे जबकि तीसरा बाइक पर ही बैठा रहा। बाइक से नीचे उतरे युवकों ने गांव निवासी 45 वर्षीय मंगतू राम की ओर पिस्तौल तान दी। इससे पहले की मंगतूराम कुछ समझ पाता, इनमें से एक युवक ने उस पर फायर कर दिया। जब मंगतूराम बचने के प्रयास में झुका तो गोली उसकी पीठ में जा लगी और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे पहले कि आस-पास  मौजूद ग्रामीण कुछ समझ पाते, हमलावर युवक बाइक पर सवार होकर पिलाना की तरफ फरार हो गए। इसके तुरंत बाद मामले की सूचना बौंदकलां पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। गोली लगने से अचेत हुए मंगतूराम को परिजन सीधे पीजीआई ले गए। हमलावर युवकों की धरपक्कड़ के लिए पुलिस ने रावलधी टी-प्वाइंट, अचीना ताल चौक, बौंदकलां, समसपुर मोड़, लोहारू चौक, महेंद्रगढ़ बाईपास पर नाकेबंदी कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें