भिवानी के बौंदकलां क्षेत्र के एक गांव की महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में महिला ने बताया कि गांव का ही यह युवक पिछले काफी समय से मकान की छत्त पर चढ़कर उसके साथ अश्लील हरकतें कर उसे तंग करता है। इस घटना के बारे में उसने गांव के प्रमुख लोगों को भी अवगत कराया गया था लेकिन आरोपी अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आया।