टूंडली में एक घर में लाखों की चोरी हो गई
चरखी दादरी की एमसी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के बंद पड़े मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर मकान के ताले चटकाकर हजारों की नकदी सहित जेवरात ले उड़े। घटना में पीड़ित मालिक ने करीब सवा लाख रुपये के नुकसान का अंदेशा जताते हुए मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में एमसी कॉलोनी निवासी अनिल ने बताया कि वह गुड़गांव की एक कंपनी में नौकरी करता है। वह पिछले कुछ समय से गुड़गांव में ही रह रहा है। उसकी पत्नी एमसी कॉलोनी में रह रही है। पीड़ित ने बताया कि नौकरी के सिलसिले में दो दिन पहले ही उसकी पत्नी उसके पास गुड़गांव आई थी। शुक्रवार को जब वे दादरी पहुंचे तो मकान के ताले टूटे हुए मिले। अनहोनी की आशंका के चलते जब उन्होंने अंदर जाकर देख तो वो दंग रह गए। कमरों में रखा सारा सामान जमीन पर बिखरा हुआ मिला। इसके बाद जब उन्होंने अलमारी संभाली तो वहां रखी पांच हजार की नकदी सहित एक सोने की चेन, एक अंगूठी, एक जोड़ी बाली सहित चांदी की पायल वहां से गायब मिली। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लया है।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में ज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात ट्रैस आउट कर ली जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही नुकसान के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
सुखबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी