फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में जिंदा जला बैंक मैनेजर: भिवानी में चलती गाड़ी में लगी आग, सुबह चार बजे जयपुर के लिए निकला था विकास

Mon, 12 May 2025 12:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

भिवानी में सोमवार सुबह अचानक गाड़ी में लगी आग से बैंक मैनेजर जिंदा जल गया। बैंक मैनेजर विकास कुमार घर से जयपुर के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में तकनिकी खराबी की वजह से गाड़ी में आग लग गई। 
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक घटना हुई है। चलती कार में अचानक आग लगने से बैंक मैनेजर जिंदा जल गया। हादसा भिवानी के लोहारू में हुआ है। मृतक बैंक मैनेजर विकास कुमार घटना के समय सिरसा से अकेले ही अपनी कार से जयपुर जा रहे थे। कार में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और उसकी चपेट में विकास कुमार भी आ गए। उन्हें गाड़ी से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। जब तक आसपास के लोग पहुंचे, वह जिंदा जल चुके थे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लोहारू के चैहड़ कला निवासी विकास कुमार सिरसा में एक बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वे सोमवार तड़के करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच किसी काम से जयपुर जा रहे थे। जब वह लोहारू के मनफारा मोड़ और खरखड़ी रोड के बीच पहुंचे, तो उनकी चलती कार में तकनीकी खराबी के कारण अचानक आग लग गई। घटना के समय विकास कुमार अकेले थे।

घटना की सूचना मिलते ही लोहारू थाने से सब-इंस्पेक्टर सत्यपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी और विकास कुमार की मौत हो चुकी थी। मृतक के शव को पहले लोहारू के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से पोस्टमार्टम के लिए भिवानी जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर सत्यपाल ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई अनिल कुमार के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। विकास शादीशुदा थे और उनकी एक छोटी बेटी भी है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें