फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: दिन दहाड़े दो महिला प्रोफेसर से छीना झपटी का प्रयास, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Sat, 29 Apr 2023 12:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी पुलिस को दी शिकायत में वैश्य कॉलेज की सेल्फ फाइनेंस विभाग की डायरेक्टर प्रोमिला सुहाग ने बताया कि शुक्रवार को करीब दो बजकर 53 मिनट पर अपने स्टाफ सदस्य पूजा के साथ वे कृष्णा कॉलोनी से वैश्य कॉलेज की तरफ आ रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति आए, जिन्होंने अपना चेहरा ढक रखा था।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी में कृष्णा कॉलोनी से वैश्य कॉलेज की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्कूटी सवार दो महिला प्रोफेसरों से सोने की चेन छीनने के प्रयास का मामला सामने आया है। लेकिन आरोपी वारदात को अंजाम नहीं दे पाएं और दोनों महिलाओं को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में महिला प्रोफेसर ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शहर थाना में अज्ञात बाइक सवार नकाबपोशों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


स्कूटी पर सवार थी महिलाएं, कृष्णा कॉलोनी मार्ग के समीप चेन छीनने का प्रयास
पुलिस को दी शिकायत में वैश्य कॉलेज की सेल्फ फाइनेंस विभाग की डायरेक्टर प्रोमिला सुहाग ने बताया कि शुक्रवार को करीब दो बजकर 53 मिनट पर अपने स्टाफ सदस्य पूजा के साथ वे कृष्णा कॉलोनी से वैश्य कॉलेज की तरफ आ रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति आए, जिन्होंने अपना चेहरा ढक रखा था। बाइक चालक के पीछे बैठे एक व्यक्ति ने पूजा के गले से सोनी की चैन छीनने का प्रयास किया। लेकिन उसके हाथ में सिर्फ दुपट्टा लगा।

शहर थाना में नकाबपोशों के खिलाफ चेन स्नेचिंग से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज
चेन छीनने में असफल होने के बाद बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगे। उन्होंने बाइक सवारों का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन दोनों नकाबपोश तोशाम पुल की तरफ भाग गए। उन्होंने इस बारे में कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें दोनों बाइक सवार दिखाई दे रहे है। लेकिन दोनों के चेहरे हेलमेट व कपड़े से ढके हुए है। इस बारे में शिकायत मिलने पर पुलिस ने शहर थाना में केस दर्ज कर लिया है और बाइक सवार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें