फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार का इनामी पीओ दबोचा

Tue, 30 Aug 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
arrested - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाढड़ा थाना की हवालात से फरार होने वाले 10 हजार के इनामी बदमाश को पीओ स्टाफ ने दबोच लिया है। आरोपी को बाढड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 27 अक्तूबर 2010 में एनडीपीएस एक्ट के मामले में बाढड़ा थाना पुलिस ने  युवक जगरामबास वासी सतपाल को गिरफ्तार किया गया था। वह हवालात से मौका पाकर फरार हो गया था। बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वर्ष 2012 में पुलिस ने आरोपी पर  10 हजार का इनाम घोषित किया।
विज्ञापन


सोमवार को पीओ स्टाफ के इंचार्ज दशरथ को सूचना मिली कि इनामी आरोपी लोहारू क्षेत्र के पास ही है।  जिसके बाद पुलिस ने छापा मार आरोपी को दबोच लिया। पीओ स्टाफ के इंचार्ज दशरथ सिंह ने बताया कि आरोपी सतपाल के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत बाढड़ा थाने में मामला दर्ज है और वह हवालात से फरार हो गया था। उस पर 10 हजार का इनाम भी रखा गया। आरोपी को अब बाढड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें