पूर्व जिला पार्षद एडवोकेट सत्यवान श्योराण के भाई राजेश श्योराण की डाडम में हुए एक हादसे में मौत हो गई। मंगलवार दोपहर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं बार एसोसिएशन तोशाम ने शोक स्वरूप मंगलवार को वर्क सस्पेंड रखा। सोमवार रात करीबन नौ बजे डाडम निवासी 39 वर्षीय राजेश श्योराण मोटरसाइकिल लेकर गांव से खेत में जा रहा था। डाडम पहाड़ी से आ रहे डंपर ने टक्कर मारी। जिससे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन लड़कियों को छोड़ गया।
घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद मंगलवार को बार बार एसोसिएशन तोशाम ने शोक स्वरूप वर्क कार्य सस्पेंड रखा। राजेश श्योराण के निधन पर पूर्व आईएएस आरएस दून, डीएफएसओ बलवंत सिंह, सरपंच देवराज गोयल, डाडम पहाड़ ठेकेदार विनोद सोखल, बार एसोसिएशन तोशाम प्रधान प्रभुराम, राजेंद्र जैन तोशामियां, कालीरामण खाप के राष्ट्रीय उपप्रधान वीरेंद्र संड़वा, एडवोकेट सिकंदर, एडवोकेट बलबीर सिहाग, जिला पार्षद भूपेंद्र उर्फ भोलू, व्यापार मंड़ल प्रधान जोगेंद्र मलिक, कृष्ण गोयल, पवन शर्मा, एडवोकेट वेदप्रकाश दलाल, महेंद्र सिंह मेहरान, वीपी सांगवान आदि ने शोक प्रकट किया।