दहेज के लिए प्रताड़ित करने प छह के खिलाफ केस दर्ज
भिवानी। विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ सिटी पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 14 जून 2011 को छत्तीसगढ़ निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। विवाहिता ने पति के साथ साथ ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग के चलते मारपीट किए जाने व भूखा रखने के भी आरोप लगाए। कई बार आपसी सुलह के प्रयास भी किए गए, मगर विवाहिता पर ससुराल वालों की प्रताडना कम नहीं हुई। इस मामले की शिकायत विवाहिता ने सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।