फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर पड़ोसी गांव के युवकों ने की लड़की के साथ छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर लड़की के साथ छेड़छाड़
विज्ञापन

भिवानी। जिले के एक गांव में घर के अंदर घुसकर 19 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ और उसके साथ मारपीट कर उसे जातिसूचक शब्द कहे जाने के मामले में पुलिस ने एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने आरोप लगाया कि 19 जनवरी की सुबह 9 बजे पड़ोसी गांव के दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और इसका विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्द भी कहे। इस मामले की जानकारी लड़की ने परिजनों को दी। बाद में मामला महिला पुलिस थाने में पहुंचा। महिला पुलिस ने लड़की की शिकायत पर पड़ोसी गांव के दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच डीएसपी क रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें