फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने दोनों दुकानों से 44 बिजली बंडल किये सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। शहर के नया बाजार में शुक्रवार को एक बिजली केबल निर्माता कंपनी की टीम ने कंपनी के नाम से नकली केबल बेचने की शिकायत पर दो दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने दुकानों से बिजली के बंडल कब्जे में लेकर सील किए हैं। छापेमारी की सूचना मिलने पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर भाग गए। टीम ने पूरी कार्रवाई थाना सिविल लाइन पुलिस की मौजूदगी में की। टीम ने जांच के सैंपल लिये और दिल्ली लौट गई।
जानकारी के अनुसार चर्चित बिजली केबल निर्माता कंपनी की टीम शुक्रवार को भिवानी पहुंची। टीम ने थाना सिविल लाइन प्रभारी अजित व उसकी टीम के साथ नया बाजार स्थित गर्ग इलेक्ट्रोनिक और चौखानी दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने कंपनी मार्का की 30 बंडल चौखानी व 14 बंडल गर्ग इलेक्ट्रोनिक से कब्जे में लिये। टीम ने कब्जे में ली बिजली केबल सील कर दी और जांच के लिए सैंपल लिये। अचानक हुई छापेमारी से बाजार में स्थित अन्य इलेक्ट्रोनिक दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते दुकानदार दुकान बंद कर चलते बने। कंपनी के अधिवक्ता संजीव सिंह ने बताया कि भिवानी में उनकी कंपनी के नाम से नकली बिजली केबल बेचने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर उन्होंने छापेमारी करते हुए पकड़े गए माल को कब्जे में लेकर सील किया है। उन्होंने बताया कि दुकानदार बिजली केबल का कोई भी बिल पेश नहीं कर सका है। केबल असली हैं या नकली ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा। उन्होंने सैंपल ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बिजली केबल कंपनी की टीम ने नया बाजार स्थित गर्ग व चौखानी इलेक्ट्रोनिक की दुकान पर छापेमारी कर सामान को कब्जे में लिया है। टीम ने जांच के लिए सैंपल लिए हैं। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद जो भी शिकायत मिलेगी उसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-एसआई अजीत सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें