फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने किया पत्नी को मारपीट कर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल, मामला दर्ज
विज्ञापन

बहल। सुधीवास गांव की एक महिला को उसके पति ने मारपीट कर घायल कर दिया है। इसके अलावा पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस में दी शिकायत में अनीता ने बताया कि उसकी शादी करीब छह साल पहले सुधीवास गांव में धर्मेंद्र के साथ हुई थी तथा उसके तीन बच्चे हैं। मेरा पति खेतों में रखवाली करने का काम करता है। वह उसके साथ आए दिन लड़ाई झगड़ा करता है। शनिवार को जब वह घर आया तो उसने उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसलिए वह घर से बाहर आई तो उसके पीछे उसका पति आया तथा बिजली के तार से उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। जब वह उससे छुड़ाकर भागी तो उसने उसके सिर में रोड़ा देकर मारा जिससे वह चोटिल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के अनुसार, उसकी आवाज सुनकर जब उसका जेठ व अन्य परिजन आए तो उसका पति यह कहकर मौके से भाग गया। भागते हुए कहा कि आज तो जिंदा बच गई है फिर कभी मिली तो उसे जान से मार दूंगा। घायल महिला को परिजन पहले बहल तथा बाद में सीएचसी लोहारू लेकर गए। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति धर्मेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें