फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौट रहे युवक हमला, तीन भाईयों सहित पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से लौट रहे युवक हमला, तीन भाइयों सहित पांच पर केस दर्ज
विज्ञापन

भिवानी। जिले के गांव हालुवास में खेत में पानी लगाकर लौट रहे एक युवक पर हमला किए जाने के मामले में तीन भाइयों सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव हालुवास निवासी राजेश ने बताया कि वह गत 1 फरवरी की देर शाम साढ़े 8 बजे खेत में पानी लगाकर लौट रहा था कि बीच रास्ते में उसे रास्ता रोककर कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसे गंभीर चोटें आई और हमलावर भी उसकी धमकी देकर फरार हो गए। पहले उसे जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां से गंभीर हालत होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर इस संबंध में गांव हालुवास निवासी तीन भाइयों सहित पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें