फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बोर्ड से करवाया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। बैंक कॉलोनी में रहने वाले युवक की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने शव को शव गृह में रखवा दिया है। रविवार को शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
जानकारी के अनुसार बैंक कॉलोनी निवासी फूलवती ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा अपने दोस्तों के साथ गया हुआ था। शनिवार को उनके पास फोन आया कि उसके बेटे की मौत हो गई है और शव सिविल अस्पताल में है। सूचना मिलने पर वह परिजनों के साथ सिविल अस्पताल में पहुंची। परिजनों ने आरोप लगाया है कि भारत की उसके दोस्त राजेश ने साजिश के तहत हत्या की है। सूचना मिलने पर थाना शहर प्रभारी जयसिंह टीम सहित अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों के बयान पर शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा विसरा जांच के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई हितेंद्र ने बताया कि मृतक की मां ने शिकायत में राजेश के खिलाफ हत्या करने की शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल में लेकर गया था दोस्त
मृतक के दोस्त राजेश ने बताया कि भारत को नशे की हालत में अपने दोस्त के साथ फोन आने पर वह दादरी से लेकर आया था। उसे फ्रेंड्स कॉलोनी में ऑफिस पर सुलाया था। शनिवार सुबह जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो वह उसे प्राइवेट अस्पताल में लेकर गया। वहां चिकित्सकों ने उसे 15 मिनट तक तो एडमिट रखा फिर उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद वे उसे सिविल अस्पताल लेकर आया।
विज्ञापन

तीन महीने पहले आया था 14 साल की सजा काटकर बाहर
मृतक भारत को मस्ता मर्डर केस में 14 साल की सजा हुई थी। करीब तीन महीने पहले ही वह सजा पूरी करके जेल से बाहर आया था। भारत अविवाहित था और उसका एक भाई बाहर नौकरी करता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत नशे का आदी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें