फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवाड़ा स्कूल में सीपीयू-बैटरी चुराने के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
दो अगस्त की रात को सिवाड़ा गांव के राजकीय विद्यालय का ताला तोड़कर सीपीयू और बैटरी चुराने के आरोप में सीआईए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक बिना नंबर की बाइक और चोरी की छह बैटरी बरामद कर ली हैं। पुलिस का कहना है कि इनके दो और साथियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के नाम अक्षय और नीरज हैं। दोनों चांग के रहने वाले हैं। अक्षय आठवीं पास है, जबकि नीरज कभी स्कूल नहीं गया। एसआई भूषण कुमार ने बताया कि चांग गांव निवासी अक्षय और नीरज ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर एक-दो अगस्त की रात को सिवाङा गांव के राजकीय उच्च विद्यालय की लैब का ताला तोङ़कर सीपीयूए, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और 10 बैटरी चोरी की थीं। शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए इंचार्ज रविंद्र कुमार के निर्देश पर गठित एचसी सज्जन सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने इन चोरों को ऑॅटो मार्केट से गिरफ्तार कर लिया। दोनों बिना नंबर की बाइक पर दो बैटरी रखकर बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई भूषण सिंह ने बताया कि अक्षय और नीरज ने सोनीपत जिले के गंगाणा गांव निवासी विजय और रोहतक के सिसर गांव निवासी कुलदीप के साथ मिलकर चोरी की है। विजय और कुलदीप की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें