फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों को मिलेगी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों को मिलेगी पेंशन
विज्ञापन

- श्रम विभाग के प्रधान सचिव महाबीर सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
भिवानी। देशभर में 15 फरवरी 2019 से प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले कर्मकारों को तीन हजार रुपये मासिक पेेंशन का लाभ मिलेगा। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए वीरवार को श्रम विभाग के प्रधान सचिव महावीर सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। प्रधान सचिव ने बताया कि योजना असंगठित कर्मकारों को वृद्धावस्था सुरक्षा प्रदान करने के लिए लागू की गई है।
ये रहेंगे योजना में शामिल
योजना में गृह आधारित कर्मकार, गली में फेरी लगाने वाले, मध्याह्न भोजन कर्मकार, सिर पर बोझा उठाने वाले, ईट भट्ठा कर्मकार, मोची, कूड़ा बीनने वाले, घरेलू कर्मकार, धोबी, रिक्शा चालक, ग्रामीण भूमिहीन श्रमिक, ऑन अकाउंट कर्मकार, कृषि कर्मकार, सन्निर्माण कर्मकार, बीड़ी कर्मकार, हथकरघा कर्मकार, चमड़ा कर्मकार, दृश्य-श्राव्य कर्मकार के रूप में एवं ऐसे ही अन्य व्यवसायों में कार्य करने वाले शामिल हैं।
विज्ञापन

ऐसे जमा होगा अंशदान
उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु में प्रार्थी को प्रतिमाह अंशदान 55 रुपये और केंद्र सरकार भी 55 रुपये अंशदान देगी। कुल 110 रुपये के अंशदान की किस्त जमा होगी। 40 वर्ष की आयु तक 200-200 रूपए का अंशदान हो जाएगा। इस योजना के लिए प्रार्थी जितना अंशदान करेंगे उतना ही अंशदान केंद्र सरकार का होगा।
विज्ञापन

पंद्रह हजार से कम हो आमदनी
साठ वर्ष की आयु होने के पश्चात कर्मकार इस योजना के अधीन प्रत्येक लाभपात्र न्यूनत्तम तीन हजार रुपये मासिक पेंशन प्राप्त करेगा। इस योजना के लिए आयु 18 से 40 वर्ष के बीच व मासिक आमदनी 15 हजार रुपये से कम होनी चाहिए। इस योजना के लिए आधार कार्ड, बैंक पास बुक व जन धन खाता संख्या के साथ आईएफएससी कोड व मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज जरूरी हैं। 15 फरवरी से सीएससी सेंटर पर पंजीकरण शुरू हो जाएगा। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी हिमांशु पांडे, श्रम विभाग के निरीक्षक गंगादत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें