फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन में दो वाहन किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल से टैक्टर व मार्केट से बाइक चोरी
विज्ञापन

भिवानी। शहर में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वाहन चोर गिरोह के सदस्य एक ट्रैक्टर और एक बाइक चोरी कर भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है। कस्बा मुंढाल में होटल पर खाना खा रहे गांव सिसर हिसार निवासी सुरेंद्र का अज्ञात व्यक्ति ट्रैक्टर चोरी कर ले गए। उसने घटना की शिकायत मुंढाल पुलिस चौकी में दर्ज करवाई है। इसी तरह दिनोद गेट निवासी विकास घंटाघर पर खरीददारी करने के लिए आया हुआ था। अज्ञात व्यक्ति वहां से उसकी बाइक चोरी कर ले गए। उसने घटना की शिकायत दिनोद गेट पुलिस चौकी में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें