फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बिलों के सहारे सरकारी राशि गबन मामले में पूर्व सरपंच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। सदर पुलिस ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की शिकायत पर सरकारी राशि गबन मामले में गांव चांग के पूर्व सरपंच को गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस ने पूर्व सरपंच के खिलाफ विभागीय जांच में गबन साबित होने के बाद मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने गत 7 दिसम्बर 2018 को बताया कि गांव चांग के पूर्व सरपंच सुरेश कुमार ने 2005 से 2010 के दौरान आडिट पंचायत फंड का लोकल आडिट किया गया था। इस दौरान पूर्व सरपंच सुरेश ने 2008 में एक बैटरी का फर्जी बिल नवंबर माह में 7800 कैश बुक में इंन्द्राज कराया था। जबकि चालू रजिस्टर में इसकी एंट्री नहीं की गई। इस मामले की विभागीय जांच कराई गई तो सरकारी राशि का गबन साबित हो गया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने 12 प्रतिशत ब्याज सहित सरकारी राशि को खाते में जमा कराने के आदेश दिए गए। मगर इन आदेशों पर भी राशि जमा नहीं कराई गई। इस मामले में 31 दिसम्बर को सदर पुलिस ने पूर्व सरपंच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसी मामले में सदर पुलिस ने पूर्व सरपंच सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें