अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। भिवानी-बापोड़ा रोड पर वाहन की चपेट में आने दूधिया की मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार सुई निवासी अनिल ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाइक लेकर भिवानी जा रहा था। उसके चाचा का लड़का पवन दूधिया है। वह भी बाइक लेकर भिवानी दूध बेचने के लिए जा रहा था। जब वे बापोड़ा भिवानी रोड पर पहुंचे तो भिवानी की तरफ से आ रही गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गाड़ी पवन को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। इसके चलते गाड़ी चालक ने गाड़ी कुछ दूरी पर रोक दी और गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने तुरंत पवन को उठाया और सिविल अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।