फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डिपो का ताला तोड़कर चोर उठा ले गए गेहूं व दाल के कट्टे

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन की दुकान का ताला तोड़कर चोर उठा ले गये राशन की बोरियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। शहर में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। मंगलवार रात को भी चोरों ने सरकारी राशन की दुकान ताला तोड़कर गेहूं के कट्टे, दाल के कट्टे, चीनी की बोरी और सरसों तेल की पेटियां चोरी कर ले गये। सूचना पर पहुंची सिटी पुलिस ने घटना की जांच की। पुलिस ने डिपो संचालिका की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
हनुमान गेट बैकुंठ धाम निवासी पूनम रानी और उनके पति राजसिंह ने बताया कि उनकी बैकुंठ धाम रोड पर ही सरकारी राशन डिपो की दुकान है। दुकान में इस माह का गेहूं, दाल, तेल व बाजरा रखा हुआ था। मंगलवार रात को अज्ञात व्यक्तियों ने दुकान का ताला तोड़ कर 32 कट्टे गेहूं, सात कट्टे दाल, पांच पेटी सरसों तेल व एक बाजरे का कट्टा चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह उठकर डिपो पर गया तो ताला टूटा हुआ था और सरकारी राशन गायब था। अंदाजा लगाया जा रहा चोर किसी बड़े वाहन में राशन भर कर ले गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि रात के समय चोर भारी बोरियां व कट्टे उठाते रहे, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। घटना की सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने डिपो संचालिका पूनम की शिकायत मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान के बाहर रखा लोहे का गेट चोरी
भिवानी। गांव कोंट निवासी एक व्यक्ति के मकान के बाहर से लोहे का बड़ा गेट चोरी हो गया है। मकान मालिक ने घटना की शिकायत सदर पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। गांव कोंट निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि उसने लोहे का नया गेट बनवाकर अपने मकान के बाहर रखा था। एक-दो दिन के अंदर यह गेट लगाया जाना था। चोर मंगलवार रात को मौका पाकर लोहे के गेट को चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह उठा तो गेट गायब मिला। घटना की शिकायत सदर पुलिस थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें