अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। जिला जींद के कुछ लोगों को हथियारों का शौक महंगा पड़ गया। भिवानी के सदर थाना के तहत आने वाली मुंढाल चौकी पुलिस ने रात्रि चेकिंग अभियान में दो गाडिय़ों को रूकवाकर जांच की तो पांच बड़ी विदेशी दिखने वाली बंदूक, एक पिस्तौल व 100 के करीब कारतूस बरामद हुए। यह देख पुलिस भी हैरान रह गई। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आया कि सभी जींद के रहने वाले है और भिवानी में एक शादी समारोह में शिरकत करने आए थे और हथियार रखने का शौक रखते है।
मुंढाल चौकी पुलिस की टीम बीती रात गस्त पर थी। पुलिस टीम में एचसी संदीप, एचसी राजपाल, एचसी नरेश आदि शामिल थे। नाइट डोमिनेशन के तहत की जा रही इस गस्त के दौरान पुलिस टीम ने जब एक गाड़ी मुंढाल चौक व एक गांव तालु के पास चेक की तो खुद पुलिस हैरान रह गई। इन गाङिय़ों में सवार 9 लोगों से पुलिस ने अवैध हथियारों का जखिरा बरामद किया।
सदर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि मुंढाल चौकी पुलिस टीम ने नाइट डोमिनेशन के तहत गस्त के दौरान बीती रात एक शादी समारोह से लौट रहे कुछ लोगों की दो गाङिय़ों की तलाशी ली तो उनके पास से पांच बङ़ी बंदूकें, एक रिवॉलवर तथा दर्जनों की संख्या में कारतूस बरामद किए हैं। उन्होने बताया कि एक गाड़ी से गिरफ्तार किए गए लोगों में जीन्द शहर के शिवपुरी कॉलोनी निवासी सोनू, अर्बन अस्टेट निवासी विक्रम, आश्रम बस्ती निवासी कृष्ण, गांव पोकरी खेङी निवासी प्रदीप व पानीपत के मॉडल टाऊन निवासी सुरेन्द्र शामिल हैं। वहीं दूसरी गाङी से गिरफ्तार होने वालों में जींद के एकता नगर निवासी विकास, पोकरी खेङी निवासी विनोद व जयभगवान तथा बहल निवासी गोपास शामिल हैं।
डेरा जमीन विवाद में भी शामिल है आरोपी
जिला जींद के पोकरी खेङी गांव में एक डेरे की जमीन को लेकर सालों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में ये सभी लोग भी शामिल हैं और आमतौर पर अवैध हथियार रखते हैं। बीती रात ये सभी लोग भिवानी जिला के एक गांव में शादि समारोह में आए हुए थे। शादि में हथियारों के शौक के चलते यहां भी हथियार लेकर पहुंचे थे। शादी समारोह के बाद वापस जींद जा रहे थे तो मुंढाल पुलिस टीम ने इन्हे हथियारों के जखीरे सहित गिरफ्तार कर लिया।