फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला को किया प्रताड़ित, पति पर लगाए अप्राकृति यौन संबंध बनाने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और पति द्वारा अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की शिकायत महिला पुलिस को दी। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाने में पति सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी 28 मार्च 2014 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति द्वारा अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए गए और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और फिर उसे घर के बाहर निकाल दिया। महिला पुलिस थाने में आरोपी पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने सहित सास व देवर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें