फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के लिए गिलास देने से मना किया तो चाय की दुकान संचालक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने के लिए गिलास नहीं दिया तो दुकान संचालक को पीटा
विज्ञापन


भिवानी। एक व्यक्ति को शराब पीने के लिए गिलास देने से मना किया तो चाय की दुकान संचालक व उसके मामा के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने केस दर्ज किया।
पुलिस को दी शिकायत में बावड़ीगेट क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी सब्जी मंडी में चाय की दुकान है। गत 30 जनवरी को एक व्यक्ति चार अन्य लोगों के साथ उसकी दुकान पर आया और शराब पीने के लिए उसे गिलास मांगा, जब उसने मना कर दिया तो वहां मौजूद उसके व उसके मामा के साथ मारपीट की गई। इस हमले में उसके मामा को चोटें आई थी। जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया। मगर उस समय उसने आरोपी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 15 फरवरी को आरोपी फिर उसकी चाय की दुकान पर आया और शराब पीने के लिए गिलास मांगा, इस पर फिर से मना किया तो उसकी पिटाई कर डाली। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में ओमप्रकाश की शिकायत पर लीलू उर्फ राजेश सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें