अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। जिम से घर लौट रहे एक युवक पर जानलेवा हमला कर बाइक तोड़ने के मामले में दो आरोपी युवकों के खिलाफ सिटी पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में दिनोद गेट शास्त्री नगर गली नम्बर चार निवासी सुशीला ने बताया कि गत 24 जनवरी की शाम 7 बजे उसका बेटा सन्नी जिम से घर लौट रहा था कि इसी दौरान बीच रास्ते में करीबन आधा दर्जन युवकों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उसके बेटे को चोटें आई। जबकि आरोपियों ने उसकी बाइक को भी तोड़ डाला। आरोपियों के डर से उसने अपने बेटे सन्नी को बड़े बेटे के पास दिल्ली भेज दिया। मगर वहां पर भी उसके पास फोन कर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि उसका पति कैंसर पीड़ित हैं, जबकि आरोपियों की तरफ से मिल रही धमकियों से पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस ने इस सम्बंध में दो नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।