फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के डर से लोहारू पहुंची दो नाबालिग लड़कियों को आरपीएफ ने परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहारू। पढ़ाई के डर से राजस्थान से भाग कर लोहारू आई दो नाबालिग छात्राओं को आरपीएफ ने उनके परिजनों को सौंप दिया। रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात रघुवीर प्रसाद, एएसआई अजीत सिंह प्लेटफार्म नंबर एक पर चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान दो नाबालिग लड़कियों को घबराई हुई हालत में देखा। लड़कियों से पूछताछ की तो अपना नाम दीपिका और प्रिया बताया । लड़कियों से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया तो पता चला कि दोनों राजस्थान के नगर पिपराली, जिला सीकर की रहने वाली हैं जो गत दिवस स्कूल से दिया गया गृहकार्य पूरा नहीं होने के डर से घर से निकली हैं। परिजनों के आने के बाद आरपीएफ ने उन्हें सौंप दिया गया। दोनों लड़कियों के सकुशल मिलने के बाद परिजनों ने आरपीएफ और समस्त स्टाफ सदस्यों को आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें