फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर लगा था मीटर, बकाया था 3543 का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। व्हाट्सएप के विभिन्न ग्रुपों में चल रही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कोठी नंबर आठ, नौ और 10 में बिजली चोरी होने की सूचना के बाद बिजली निगम की टीम ने शुक्रवार शाम छापा मारा। टीम को वहां मीटर तो मिला, मगर कोठी नंबर आठ जो कि खाली थी में एक अलग तार भी मिला जिससे संभावना कुंडी कनेक्शन की थी। इस मीटर का बिल भी करीब साढ़े तीन हजार का बकाया था। बिजली निगम की टीम ने मीटर को जांच के लिए उखाड़ लिया।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में बनी कोठी नंबर आठ, नौ और 10 में बिना मीटर सीधे बिजली सप्लाई की सूचनाएं चल रही थी। इस पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे बिजली निगम की टीम ने जेई वजीर सिंह के नेतृत्व में छापा मारा। टीम को कोठी नंबर आठ में एक तार सीधे लगा दिखा तो चोरी की संभावनाएं बढ़ी। मगर कोठी खाली थी और यहां जनवरी से कोई नहीं रह रहा। अंदर जाकर जांच की तो कोठी के अंदर एक मीटर लगा था। जहां एक बिजली बिल भी था। जांच में पाया कि इस मीटर का 3543 का बिल लंबे समय से बकाया है। जांच के लिए टीम ने मीटर उखाड़ लिया। टीम में जेई वजीर सिंह के अलावा जेई नसीब सिंह, लाइनमैन ओमबीर, सुनील भी शामिल रहे। जेई वजीर सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। आठ नंबर कोठी खाली मिली वहां अंदर मीटर था, जिसे उखाड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें