फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूवेल का कनेक्शन न होने से परेशान किसान ने दी आत्महत्या की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चांग।
चांग निवासी किसान धर्मबीर बिजली विभाग के अधिकारियों से इस कदर परेशान है कि धर्मबीर ने सीएम व पीएम ऑफिस तक अपनी परेशानी की गुहार लगा रखी है लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। किसान धर्मबीर ने अपनी शिकायत में ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं होने पर मजबूरी में आत्महत्या की बात भी लिखी है। किसान धर्मबीर ने बताया कि मैने गांव चांग में ठेके पर जमीन लेकर खेती की हुई है, खेत में पानी नहीं होने के कारण हर वर्ष फसल की लागत भी पूरी नहीं हो रही थी। पानी की समस्या को दूर करने के लिए मैने फरवरी माह में बिजली विभाग में ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए अप्लाई किया था। एक ट्यूबवेल की फीस करीब 1 लाख 37 हजार रुपये विभाग में भर दिए। धर्मबीर ने बताया कि 22 मार्च को कनेक्शन लगाने के लिए भिवानी बिजली अधिकारियों ने लोहारु के ठेकेदार को काम करने के लिए वर्क ऑर्डर दिए थे। तीन महीने बीत जाने के बाद भी ट्यूबवेल कनेक्शन करवाने के लिए बिजली विभाग हर छोटे से बड़े अधिकारी के पास चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

पानी बिना फसल हो रही खराब
किसान धर्मबीर ने बताया कि फसल में अच्छी आवक हो सके इसके लिए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए अप्लाई किया था, लेकिन ट्यूबवेल की इंतजार में फसल भी खराब हो रही है। पैसे भी लग चुके हैं और कोई फायदा भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन


गांव चांग निवासी धर्मबीर का मामाल संज्ञान में आया है, अगले दो दिनों में ट्यूबवेल कनेक्शन लगवा दिया जाएगा।
-नितिश कुमार, एसडीओ, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें