फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत सरकार व ऑन गवर्नमेंट ड्यूटी लिखी गाडिय़ों में ले जा रहे थे अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार व ऑन गवर्नमेंट ड्यूटी लिखी गाड़ियों में अवैध शराब पकड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम।
पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में दो गाड़ियों में अंग्रेजी शराब बरामद की है। अवैध शराब ले जा रही दोनों गाड़ियों पर भारत सरकार व ऑन गवर्नमेंट ड्यूटी लिखा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शराब व दोनों गाड़ियों को काबू कर लिया है। वीरवार को पुलिस को दुल्हेड़ी से निगाणा कलां मार्ग पर पहाड़ के पास दो गाड़ियां शराब से भरी होने की सूचना मिली। धोखा देने के लिए दोनों गाड़ियों पर ऑन गवर्नमेंट ड्यूटी व भारत सरकार लिखा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर गाड़ियों को अपने कब्जे में लिया। इनमें एक पिकअप गाड़ी व एक बोलेरो गाड़ी थी। एक गाड़ी से 44 पेटी अध्धा व 45 पेटी पव्वे बरामद हुए। इनमें शराब अंग्रेजी रॉयल स्टैग मार्का बरामद हुए। दूसरी गाड़ी से 72 पेटी बोतल व 16 पेटी अध्धा की बरामदगी हुई। पुलिस ने धोखाधड़ी एंव आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें