अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। गांव खरककलां में प्लॉट में घुसकर एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर डाली। घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी। गांव खरककलां निवासी प्रदीप ने बताया कि वह गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता है। गत 24 फरवरी की दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे प्रदीप अपने दोस्त शुभम के साथ प्लॉट में बैठा हुआ था कि इसी दौरान गांव के ही कुछ युवक वहां आ पहुंचे, जिन्होंने उसके साथ पहले तो गाली गलौच किया और फिर उसके साथ मारपीट की। उसका शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उसका बीच बचाव किया। आरोपी युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल युवक की शिकायत पर सदर पुलिस ने गांव के ही आरोपी चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।