फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला व देवर के साथ मारपीट, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहारू। उपमंडल के गांव ढ़िगावा जाटान में एक गर्भवती महिला और उसके देवर साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में दी है। पीड़ित पूजा ने शिकायत में बताया कि उसके घर में देर रात उसके देवर व ससुर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। इस दौरान करीब आधा दर्जन लोग आ गए और देवर के साथ मारपीट करने लगे। जब उसने अपने देवर को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। उसके पेट पर लात मारी। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। परिजनों ने उसे लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें भिवानी नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें