फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित ..........चांग के पूर्व सरपंच पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चांग के पूर्व सरपंच पर हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चांग।
गांव ढाणी चांग के पूर्व सरपंच तरसेम परमार के घर शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे चार हमलावरों ने हथियारों से लैस होकर घर पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने दो हमलावरों को मौके पर काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इस हमले में सरपंच पति रणबीर परमार, पूर्व सरपंच तरसेम परमार व उनके बेटे को मामूली चोटें आई हैं।
रणबीर परमार ने आरोप लगाया कि गांव ढाणी चांग की चुनावी रंजिश के चलते यह हमला किया गया है। हमला सरपंच के ससुर बीरू ने कराया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे चार हमलावर हथियारों से लैस होकर आए और अचानक घर पर हमला कर दिया। घर में मेरी पत्नी तरसेम परमार व बेटा था। पड़ोसियों ने दो हमलावरों को पकड़ा व पुलिस के हवाले किया। हमलावरों के पास डंडे, लोहे के पाइप व पिस्तौल भी थी। इस दौरान दो हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन

--
सरपंच के ससुर पर मामला दर्ज
जांच अधिकारी एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं के तहत कायला निवासी सोनू व लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं धारा 120 बी के तहत बीरू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
--
एक दूसरे पर टालती रही पुलिस
सदर थाने के कार्यवाहक प्रभारी धर्मबीर सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। गुजरानी पुलिस चौकी प्रभारी सुभाष ने इस मामले में यह कहते हुए कुछ भी कहने से इनकार कर दिया कि पुलिस प्रवक्ता ही बताएंगे।
विज्ञापन

--
100 नंबर व महिला हेल्पलाइन पर कोई रिस्पांस नहीं
पूर्व सरपंच तरसेम परमार ने बताया कि पुलिस में सूचना देने के लिए करीब तीन बार महिला हेल्प लाइन नंबर पर कॉल किया। कई बार प्रयास के बावजूद कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने 100 नंबर पर भी करीब 4-5 बार फोन किया। कई बार फोन करने के बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें