फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
पालुवास गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोस के ही एक व्यक्ति पर घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मामला वीरवार सुबह का है। गांव पालुवास वासी 33 वर्षीय दिलबाग सिंह का शव पड़ोस में रहने वाले सुंदर नामक ग्रामीण के घर की छत पर मिला। इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया। मृतक के भाई ऋषिप्रकाश, वेदप्रकाश ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला सुंदर अवैध रूप से शराब बेचता है। वह रात करीब एक बजे उनके घर आया और उसके भाई सुंदर को बुला ले गया। सुबह छह बजे उन्हें सूचना दी गई कि दिलबाग उठ नहीं रहा है। वे मौके पर पहुंचे और देखा तो दिलबाग सुंदर के मकान की छत पर मृत पड़ा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि दिलबाग की हत्या की गई है। सूचना पर डीएसपी हेड क्वार्टर चंद्रपाल बिश्नोई पहुंचे गए। मृतक के भाई वेदप्रकाश ने बताया कि उनका भाई दिलबाग अविवाहित था। परिजनों ने आरोप लगाया कि सुंदर शराब की अवैध बिक्री करता है। शराब में कुछ मिलाकर पहले भी एक व्यक्ति की हत्या कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी हेड क्वार्टर चंद्रपाल बिश्नोई ने बताया कि मृतक दिलबाग के भाइयों की शिकायत पर पालुवास निवासी सुंदर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें