अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। पुलिस ने सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 22,880 रुपये की नगदी बरामद की है। जैन पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार की टीम ने बैंक कॉलोनी स्थित एक रिसोर्ट के समीप छापामारी कर शिवकुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास 22 हजार 880 रुपये की नगदी बरामद हो गई। पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर आरोपी को धर दबोचा और उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।