युवक ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर चंडीगढ़ में किया दुष्कर्म
- गांव के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर उससे चंडीगढ़ ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने सदर पुलिस को अपहरण की शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू की। खरक पुलिस चौकी प्रभारी सज्जन ने आरोपी युवक को चंडीगढ़ से काबू कर उसके पास से लड़की को बरामद कर लिया। आरोपी युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। नाबालिग बारहवीं कक्षा की छात्रा है।