फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोग घायल
विज्ञापन

भिवानी। गांव जाटू लोहारी के समीप शनिवार रात को एक ट्रक ने ओवर टेक करने के चक्कर में बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर एक अधिवक्ता सहित तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल अधिवक्ता को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के कारण पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन

कस्बा बवानीखेड़ा निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह अपने साथी बवानीखेड़ा निवासी एडवोकेट राजेश सिंधु व जाटू लुहारी निवासी कृष्ण के साथ बाइक पर सवार होकर शनिवार रात को भिवानी से बवानीखेड़ा जा रहा था। इसी दौरान जाटू लोहारी के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ओवरटेक करने का प्रयास करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिस कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल एडवोकेट राजेश सिंधु की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें