फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम जाल में फंसाकर राजस्थान के युवक से लूटपाट करने वाली विधवा महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। राजस्थान के युवक को फोन करके प्रेमजाल में फंसाकर उसे भिवानी बुलाकर अश्लील फोटो खींचने, अपहरण करने और उसके एटीएम कार्ड से 86 हजार रुपये निकाल कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला विधवा है। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिय गया। आरोपी तीनों युवकों की भी पहचान हो गई है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए ढिगावा में छापेमारी कर रही है।
उल्लेखनीय है कि 20 फरवरी को राजस्थान के हमीरवास थाना से जीरो एफआईआर के माध्यम से सदर थाना में अपहरण, लूट, फिरौती का केस दर्ज हुआ था। पीड़ित युवक ने बताया था कि एक युवती ने उससे फोन पर बातचीत की। भिवानी आने के दौरान उससे मुलाकात की और फिर तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। उसके साथ मारपीट कर एटीएम से 86 हजार रुपये निकलवा लिए। साथ ही 10 लाख रुपये और नहीं देने पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने और फोटो, वीडियो फेसबुक, व्हाट्सअप पर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार की गई 32 वर्षीय महिला विधवा है और ढिगावा की रहने वाली है। उसने तीन साथियों के साथ मिलकर ठगी और लूटपाट का सारा खेल रचा। उसके माध्यम से अब उसके साथियों की भी पहचान हो गई है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने महिला के पास से दो हजार रुपये की नगदी बरामद की है।

युवक से लूटपाट मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वह ढिगावा की रहने वाली है। उसे जेल भेज दिया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
सूरजभान, एसएचओ, सदर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें