अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। मानहेरू निवासी एक व्यक्ति के खाते से अज्ञात ने एक लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए। पता चलने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गांव मानहेरू निवासी दीपक ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरा एटीएम कार्ड मेरे पास है। उसके बावजूद किसी ने मेरे एटीएम कार्ड की जानकारी हैक कर उसके एटीएम का क्लोन तैयार कर एक लाख 20 हजार रुपये मेेरे खाते से निकाले हैं। दीपक ने बताया कि आरोपी ने छह दिन में यह रकम निकाली। हर दिन मेरे खाते से 20 हजार रुपये निकाले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं, रविवार को भी गांव राजपूरा खरकड़ी निवासी जयकिशन से अज्ञात बदमाशों ने एटीएम पिन व आधार कार्ड पूछकर उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए थे। हर साल ऐसे ना जाने कितने केस सामने आ रहे हैं लेकिन पुलिस किसी भी केस को ट्रेस नहीं कर पा रही है जिसके चलते आए दिन बदमाश लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।